
BIHAR:- पर्यटक मंत्री अरूण शंकर प्रसाद से क्षेत्र की जनता को है बड़ी उम्मीदें
मधुबनी- 21 नवंबर। बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल में मधुबनी जिले के खजौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली थी। अरुण शंकर प्रसाद को दो-दो मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया। उन्हें पर्यटक व कला संस्कृति एवं युवा विभाग का मंत्रालय सौंपा गया है। अरुण शंकर प्रसाद खजौली विधानसभा क्षेत्र से 2025 के विधानसभा चुनाव में हैट्रीक लगाते हुए जीत दर्ज की है।
खजौली विधानसभा क्षेत्र को बीस साल बाद मंत्री का पद मिला है। इससे पहले इस विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1985 में कांग्रेस टिकट से जीते बिल्ट पासवान विहंगम पशुपालन मंत्री, वर्ष 2000 में राजद से जीते राम लषण राम रमण को शिक्षा मंत्री बनाया गया। अब भाजपा से जीते अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटक व कला संस्कृति एवं युवा विभाग का मंत्री बनाया गया है।
काफी लंबे समय बाद खजौली विधानसभा क्षेत्र को मंत्री बनाए जाने पर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अरूण शंकर प्रसाद से बहुत कुछ उम्मीदे जगी है।



