
बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए डॉ शकील अहमद
पटना- 26 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों के 40 नामों की सूची जारी कर दिया है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा,पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.शकील अहमद आदि के नाम शामिल हैं।
स्टार प्रचारकों के सूची में डाक्टर शकील अहमद का नाम शामिल होने से कांग्रेस पार्टी सहित महागठबंधन प्रत्याशियों के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि डा. शकील अहमद को कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाकर बिहार में पार्टी प्रत्याशियों के साथ-साथ महागठबंधन के प्रत्याशियों को मजबूती मिलेगी, क्योंकि बिहार में कांग्रेस पार्टी का बड़ा मुस्लिम चेहरा के तौर पर डा. शकील अहमद जाने जाते हैं।



