
बिहार
मधुबनी निवासी हनुमान प्रसाद राउत RJD महासचिव मनोनीत
पटना-26 अक्टूबर। मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के लोहापट्टी मौहल्ला निवासी हनुमान प्रसाद राउत को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव पद पर तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया गया है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने हनुमान प्रसाद राउत को पत्र भेज कर जानकारी दी है। राजद प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर हनुमान प्रसाद राउत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल का अभार प्रकट किया है।
इधर हनुमान प्रसाद राउत को महासचिव बनाए जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा सांसद डा. फैयाज अहमद, विधायक समीर कुमार महासेठ,आसिफ अहमद, बलराम साह, मनोज पूर्वे,हरिभुषण राउत,संतोष सम्राट, शिवेश चन्द्र झा,अब्दुल हई,अखतर अंसारी,सुरेन्द्र चौधरी,दिलीप पासवान, गुलाम हैदर आदि ने बधाई दी है।



