मधुबनी- 31 अगस्त। ललित नारायण मिथिला युनिवर्सिटी दरभंगा के वाइस चांसलर के निर्देश पर युनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने 30 अगस्त 2025 को नोटिफिकेशन जारी करते हुए जेएन कालेज नेहरा के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल का तबादला करते हुए आरके कॉलेज मधुबनी का प्रधानाचार्य बनाया है।
कुछ महिने पुर्व डॉ अनिल कुमार मंडल पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा था। जिसके बाद युनिवर्सिटी ने तत्काल उनका तबादला करते हुए जेएन कालेज नेहरा दरभंगा का प्रधानाचार्य बनाया था। तथा डॉ अनिल कुमार मंडल पर वित्तीय अनियमितता की जांच तक प्रोफेसर अशोक कुमार को आरके कालेज मधुबनी के प्रधानाचार्य का प्रभार दिया था। वित्तीय अनियमितता की जांच पुरी होने के बाद फिर से युनिवर्सिटी ने जेएन कालेज नेहरा दरभंगा से डा.अनिल कुमार मंडल का तबादला करते हुए आरके कॉलेज मधुबनी का प्रधानाचार्य बनाया है।
उधर डॉ अनिल कुमार मंडल को आरके कालेज का प्रधानाचार्य फिर से नियुक्त होने पर उनके समर्थक शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ साथ छात्र नेताओं में हर्ष व्यक्त है।
बधाई देने वालों में डॉ शशि भूषण कुमार,डॉ मरगूब आलम, डॉ शहजाद मंजर,डॉ मृणाल कुमार झा, डॉ जावेद अहमद, डॉ विक्रम सिंह आदि शामिल हैं।
