MADHUBANI:- जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, सचिव पद पर शिवनाथ चौधरी और अध्यक्ष पद पर वासुदेव झा विजय घोषित

मधुबनी- 26 जुलाई। जिला अधिवक्ता संघ मधुबनी के चुनाव का परिणाम देर रात घोषित कर दिया गया। संघ के सचिव पद पर शिवनाथ चौधरी विजय घोषित किए गये। जबकि अध्यक्ष पद पर वासुदेव झा ने जीत दर्ज की। वहीं संयुक्त सचिव पद पर साकेत कुमार,सहायक सचिव पद पर गणेश यादव,कोषाध्यक्ष पद पर गणेश पूर्वे,अंकेक्षक पद पर अरुण कुमार,कार्यकारिणी सदस्य पद पर राहुल कुमार सहित छह अन्य विजय घोषित किए गये। नवनिर्वाचित सचिव शिवनाथ चौधरी को कुल पद 192 मिले। जबकि निर्भय कांत झा को 177, कमलेश प्रसाद कुंवर को 83, बसंत चौधरी को 58,धीरेन्द्र कुमार धीरज को 19,फैज अहमद को 07, रत्नेश चन्द्र यादव को 57, वरुण कुमार लाल दास को 43, विधानंद ठाकुर को 09,राम नारायण यादव को 05,संजीव कुमार झा को 14,नोटा 01 मत मिले। वह 54 मत रद्द हुए। जहाँ सचिव पद पर शिवनाथ चौधरी को 15 मतों से निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर कुमार ने विजय घोषित किया। इसी तरह अध्यक्ष पद पर वासुदेव झा को 324, विजयकांत मिश्रा को 210 एवं कैलाश कुमार साह को 175 मत प्राप्त हुए। जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद पर राहुल कुमार को 379 मत प्राप्त हुए।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!