
MADHUBANI:-नगर शिक्षकों के बकाये वेतन का 22 तक होगा भुगतान
मधुबनी-18 दिसंबर। जिले के प्रारंभिक शिक्षकों के ईपीएफ फंड में अद्यतन राशि जमा करने तथा नगर शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग को लेकर शनिवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। हालांकि इसी बीच डीईओ नसीम अहमद खुद शिक्षकों के बीच जाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान ही जिला शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद शिक्षकों के बीच जाकर समूह में ही शिक्षकों से वार्ता किए। तथा आश्वासन दिये कि अगले बुधवार तक नगर शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित किए जायेंगे तथा अगले सप्ताह डीपीओ स्थापना के स्तर से ईपीएफ फंड में कटौती की राशि जमा कराए जाएंगे। वहीं इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत ने कहा कि डीपीओ स्थापना कार्यालय के द्वारा जिले के सभी शिक्षकों के वेतन से हर महीने ईपीएफ फंड में 1800 रू की कटौती की जाती है, परंतु विगत 10 महीने से शिक्षकों के ईपीएफ खाते में कटौती की राशि जमा नहीं किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। विभागीय अधिकारी जिले के सभी शिक्षकों के ईपीएफ खाते में 31 दिसम्बर तक कटौती की राशि जमा करें तथा विलंब के कारण जो क्षति हुई है,उसकी भरपाई करे अन्यथा बाध्य होकर संघ नए साल के शुरुआत में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेगा। प्रधान सचिव अवधेश कुमार झा ने कहा कि वेतन भुगतान निधि में पर्याप्त आवंटन रहने तथा जिलाधिकारी अमित कुमार के आदेश के बावजूद जिले के सैकड़ों नगर शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान डीपीओ स्थापना के स्तर से नहीं किया जा रहा है। जिससे इन शिक्षकों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है।



