
MADHUBANI:- जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 20 से होगी शुरू,नॉक ऑउट पद्धति से प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
मधुबनी-18 दिसंबर। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कला,संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना तथा जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 दिनांक- 20-23 दिसम्बर 2021 तक उवि पंडौल में आयोजित है। यहॉ अंकनीय है कि उवि पंडौल में 20-23 दिसम्बर 2021 तक एथलेटिक्स,कबड्डी,खो-खो, रग्बी, हैण्डबॉल, वालीबॉल (अण्डर-14,17,19) बालक,बालिका एवं ललित कर्पूरी स्टेडियम झंझारपुर में 22 को फुटबॉल (अण्डर-14/17/19 बालक वर्ग) का आयोजन होगा। वहीं खेल भवन-सह- व्यायामशाला भवन वाटसन उवि मधुबनी परिसर में वुशू व कराटे 22 को आयोजित होगा। अण्डर-14/17/19 बालक,बालिका के लिए नगर भवन मधुबनी में 20,21 व 23 दिसम्बर 2021 अण्डर-14/17/19 बालक,बालिका को आयोजित है। विजय कुमार पंडित जिला खेल पदाधिकारी मधुबनी ने बताया कि स्थल की साफ-सफाई,मैदान का समतलीकरण आदि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सभी तकनीकि पदाधिकारी का व्रीफिंग कर सख्त निदेश दे दिया गया है कि खेल मैदान की तैयारी, खेल संचालन करना सुनिश्चित करेंगे। चयन समिति के सदस्य को उनके कर्तव्य का बोध करा दिया गया है कि मैच समाप्ति के उपरांत खिलाड़ियों का चयन कर समन्वयक के माध्यम से अंतिम चयन सूची, टाईसीट, परिणाम प्रपत्र आदि दस्तावेज आयोजन समिति के सचिव को सूपूर्द करेंगे। सभी विधावार समन्वयक की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है,ताकि मैच का संचालन सफलता पूर्वक सम्पन्न की जा सके। विधा एथलेटिक्स में समन्वयक रूप में मिथलेश कुमार रंजन शाशि,विधा कबड्डी में विरेन्द्र कुमार यादव शाशि,विधा वालीबॉल में कौशल किशोर सिन्हा शाशि, विधा बैडमिंटन में सोनी कुमारी शाशि,खो-खो के श्री अमित कुमार,शाशि,विधा वुशू,कराटे में जितेश कुमार शाशि,विधा हैण्डबॉल में सुनील कुमार ठाकुर शाशि,विधा क्रिकेट में विरेन्द्र कुमार यादव शाशि,विधा रग्बी में विरेन्द्र कुमार यादव शाशि एवं विधा फुटबॉल में मदन लाल शाशि को बनाया गया है। सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था,चिकित्सा व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था आदि की भी समुचित व्यवस्था की गयी है। आयुवर्ग अण्डर-17 में लगभग 150 विद्यालय के बालक,बालिका की सं0-1500,आयुवर्ग अण्डर-19 में लगभग 100 विद्यालय के बालक,बालिका की सं0-800,आयुवर्ग में अण्डर-14 में 120 विद्यालय के बालक,बालिका की संख्या 1000 होगी। अर्हता नहीं रखने वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता चिन्हित होने की स्थिति में तीन वर्षो के लिए निष्कासित कर दिये जायेंगे। तथा पदक प्राप्ति की स्थिति में पदक की जब्त कर लिया जायेगा। इसके लिए संबंधित जिला के विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शाशि पर कारवाई की जायेगी। सभी मैंच नॉक आउट पद्धति से खेले जायेंगे।



