
बिहार
ललन सिंह ने केंद्र से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का किया अनुरोध
पटना- 15 दिसंबर। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने केन्द्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का अनुरोध किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बिहार में विभिन्न क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के वजह से बिहार का विकास होना संभव नहीं बताया है। उन्होंने लिखा है कि वर्तमान स्थिति में अपने दम पर विकसित और संसाधनयुक्त राज्यों के साथ दौड़ लगाना बिहार के लिए असंभव सा है। इसीलिए हम सभी बिहारवासी प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि आप विशेष राज्य के दर्जे की लंबित मांग को जल्द स्वीकार कर बिहार के साथ न्याय करें।



