
BIHAR:- छपरा में मां बेटी ने तालाब में लगायी छलांग,दोनों की मौत
छपरा- 10 दिसम्बर। जिले के तरैया थाना क्षेत्र के परौना गांव में अपने मायके में रह रही एक महिला ने अपनी बेटी के साथ पोखरे में गुरुवार की रात्रि में छलांग लगाकर जान दे दी। मृतका मशरख थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी सुनील कुमार सिंह की पत्नी चांदनी देवी व उसकी छह वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी बतायी गयी है।मृतका शादी के बाद से लगभग दस वर्षों से अपने मायके परौना में अपने दोनों पुत्रियों के साथ रहती थी।
घटना की जानकारी देते हुए मृतका की दस वर्षीय पुत्री ऋषिका ने बताया कि जब शुक्रवार की सुबह में जगी,तो मेरी मां एवं छोटी बहन घर मे नही थी। मैं खोजते हुए घर से बाहर उच्च विद्यालय परौना के परिसर में स्थित पोखरे के पास पहुची, तो देखी कि मेरी माँ एवं बहन का शव पानी में तैर रहा है।
शव को देखते ही मैं चिल्लाने लगी,तो आसपास के लोग दोड़ कर आए। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया ओमप्रकाश राम ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों का शव बाहर निकलवाया। तथा पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। ईधर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।



