
MADHUBANI:- नर्सिंग होम में ईलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, जयनगर में निजी अस्पतालों में मौत का दुसरा मामला
मधुबनी- 04 जूलाई। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के नगर पंचायत कार्यालयके समीप किसान भवन रोड स्थित एक प्राईवेट नर्सिंग होम में गुरुवार को ईलाज केदौरान एक लगभग 27 वर्षीय महिला की मृत्यु होने पर स्वजनों ने जम कर बबालकाटा। शहरी क्षेत्र के दो प्राईवेट नर्सिंग होम में पांचवें दिन दूसरा मामला सामनेआया है। नर्सिंग होम व्यवस्थापक और परिजनों के बीच समझौता होने के बादस्वजनों ने दाह संस्कार के लिए शव को अपने साथ ले गये। प्राप्त जानकारी के अनुसारकिसान भवन स्थित एक प्राईवेट नर्सिंग होम में बुधवार को हरलाखी थाना क्षेत्र कीएक महिला को बच्चेदानी हेतु परिजनों द्वाराभर्ती कराया गया। गुरुवार की रात उक्त महिला के बच्चेदानी का आपरेशन किया गया। आपरेशनके तीन घंटे बाद महिला की मृत्यु हो गई। महिला की मौत की खबर ससुराल हरलाखीथाना क्षेत्र व मायके बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मढ़िया के लोगों को मिलने परनर्सिंग होम पर स्वजनों के हुजूम के द्वारा हंगामा किया गया। घंटों बाद व्यवस्थापकऔर स्वजनों के साथ वार्ता होने के बाद परिजनों ने शव को अपने साथ ले गया।हालांकि घटना को लेकर स्वजनों द्वारा थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं कियागया है। मालुम हो कि बीते रविवार को जयनगर के एम.बाजार के सामने गली में एकप्राईवेट नर्सिंग होम में ईलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी।जिस पर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया था।



