
नेपाल के मंत्री ने नेपाली स्टेशन का किया निरीक्षण, मौके पर बोले, कहा- यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता
मधुबनी- 23 मार्च। नेपाल सरकार के भौतिक पूर्वाधार एवं निर्माण मंत्री रघुवीर महासेठ ने शनिवार को जयनगर स्थित नेपाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ मंत्री के सचिव केशव कुमार शर्मा,डीजी रेल रोहित कुमार विशुराल,जीएम निरंजन झा,सीडीओ व एसएसपी शामिल थे। वे आज सुबह नेपाली ट्रेन से जनकपुर से जयनगर पहुंच कर रेल परिचालन और कोकण रेलवे के डीजीएम इनायत हुसैन,इरकान इंटरनेशनल लिमिटेड के जीएम दीपक कुमार व जेजीएम विवेक निगम, डीके तिवारी एवं स्टेशन अधीक्षक एसएल मीणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने पदभार ग्रहण करने के बाद जनकपुर जयनगर का पहला दौरा है। वे जनकपुर जयनगर रेल खंड पर नेपाली ट्रेन से यात्रा कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित रेलवे अधिकारीयों से रेल परिचालन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। मंत्री ने जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर,प्लेटफार्म,प्रवेश द्वार एवं यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को बारिकी से देखा। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारीयों व रेल यात्रियों से यात्रा संबंधी जानकारी ली। उनके जयनगर आगमन पर कोकण रेलवे के डीजीएम इनायत हुसैन ने माला पहना कर सम्मानित किया।



