
MADHUBANI:- पूर्व विधायक रामाशीष RJD के जिलाध्यक्ष मनोनीत, नेताओं ने दी बधाई
मधुबनी- 04 फरवरी। पूर्व विधायक रामाशीष यादव को मधुबनी राजद जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। जिसके लिए राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव एवं सांसद डॉ फैयाज अहमद के प्रति आभार प्रकट किया हैं। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा हैं कि पूर्व विधायक रामाशीष यादव पुराने समाजवादी नेता के रूप में लंबे समय से पार्टी के लिए संघर्ष जारी रखें हैं। यहीं कारण है कि पार्टी ने जिले की जिम्मेवारी सौंपी हैं। श्री यादव ने बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने से मधुबनी जिला में राजद का जनाधार बढ़ना तय हैं। हम सभी आगामी दौर में पार्टी को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करेगें। नये जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालों में यूवा राजद के प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद,पूर्व प्रमुख अब्दुल सलाम,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल हई,राजकुमार यादव,हरि मोहन मंडल,राम कुमार यादव,मो. तमन्ना,विजयचंद्र घोष,रामबिलास सहनी एवं महताब आलम आदि शामिल हैं।