स्पोर्ट्स

MADHUBANI:- जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 का निबंधन 10 दिसम्बर तक कराना अनिवार्य

मधुबनी-25 नवंबर। कला,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 की तिथियों की घोषणा के बाद गुरूवार को जिला अन्तर्गत सभी कोटि के उच्च,माध्यमिक,मध्य आदि विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की एक बैठक दो सत्रों में खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के संबंध में मो नजीबुल्लाह डीपीओ स्थापना व नवीन ठाकुर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा ने उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों को प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों के अधिक से अधिक सहभागिता किए जाने का निदेश दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर हालत में खिलाड़ियों का निबंधन 10 दिसम्बर तक कराना अनिवार्य होगा। जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने उपस्थित सभी दोनों सत्रों के प्रधानाध्यापकों को खेल के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता आगामी माह 17-20 दिसम्बर व 08-10 जनवरी तक जिले के विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जायेगी। छ: से 12 वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं ले सकतें हैं भाग :- इस प्रतियोगिता में अण्डर-14/अण्डर-17/अण्डर-19 आयुवर्ग के बालक, बालिका खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसमें सभी आयु वर्ग में कक्षा छ: से कक्षा 12 वीं तक के छात्र-छात्राऍ शामिल हो सकती है। जिला के सभी सरकारी/निजी विद्यालयों (सीबीएसई व आईसीएसई मान्यता प्राप्त) की अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय संगठन/नवोदय विद्यालय संगठन के छात्र-छात्रा की सहभागिता नहीं होगी। सभी खेल विधा एवं आयुवर्ग के खिलाड़ियों को योग्यता प्रमाण पत्र, विगत वर्ष का अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति,उम्र प्रमाण पत्र आदि संलग्न करते हुए निर्धारित प्रपत्र पूरी तरह भरकर अग्रसारण पत्र के साथ विद्यालय प्रधान/शारीरिक शिक्षक/प्रभारी शारीरिक शिक्षक के माध्यम से नया खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन -सह- उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय वाटसन प्लस टू उवि मंे 10 दिसम्बर समय 06 बजे अपराहन तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। निबंधन नही होने पर खेल प्रतियोगिता में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में प्रधानाध्यापक रहे मौजूद बैठक में सभी 240 स्कूलेां के एचएम उपस्थित थे। जिला के सभी कोटि के यथा मध्य/उच्च/उच्च माध्यमिक/मदरसा/संस्कृत/प्रोजेक्ट/निजी/राजकीय अम्बेदकर आदि विद्यालयों की जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों की सहभागिता के लिए सुबह 10:30 बजे से अनुमंडल सदर व जयनगर के सभी प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधनाध्यापकों की संख्या लगभग 160 व दोपहर 01:30 से अनुमंडल बेनीपट्टी, झंझारपुर, फुलपरास के सभी प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों की संख्या 240 रही। जिसमें महिलायों की संख्या लगभग 50 रही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button