
PATNA:- डा. डी० वाई० पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित
पटना-20 नवंबर। डा. डी० वाई० पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पटना विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति रास बिहारी प्रसाद सिंह का पुष्पगुच्छ एवं अभिनंदन पत्र द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह,उपाध्यक्ष अमरेंद्र मोहन,विद्यालय के निदेशक डॉ० अशोक सिंह, प्रधानाध्यापक डॉ० संजय सिंहा,विद्यालय की कुरकुरी शाखा की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनीता सिंह भी उपस्थित रहीं। विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय छात्र परिषद के सदस्यों द्वारा परेड के बाद विद्यालय के मुख्य छात्र (Head Boy) अनमोल कुमार एवं छात्रा(Head Girl) आस्था एवं परिषद सदस्यों द्वारा शपथ लिया गया।

शपथ ग्रहण के पश्चात विद्यालय के निदेशक डॉ० अशोक सिंह एवं गणमान्य जनों ने एक-एक कर सभी परिषद सदस्यों को उनके पद नाम पट्टिका से सम्मानित किया। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ० संजय सिन्हा ने इस महत्वपूर्ण दिवस पर मुख्य अतिथि रास बिहारी की विद्वता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। तथा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में सहयोग सीसीए इंचार्ज–सुकल्याण भादुड़ी,सहयोगी शिक्षक-सुश्री रोहिणी,सुश्री जान्वी,सुश्री दीपशिखा,श्रीमती बरणाली,श्रीमती तनुश्री,श्रीमती मीतू प्रधान,श्रीमती श्वेता माथुर एवं श्रीमती मोनालिशा शामिल हैं।



