ताज़ा ख़बरें

31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ ITR दाखिल: आयकर विभाग

नई दिल्ली- 01 नवंबर। देश में टैक्स देने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। आयकर विभाग ने यह जानकारी दी है।

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को आयकर विभाग के हवाले से बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल आयकर रिटर्न की कुल संख्या 7.85 करोड़ है, जो अब तक सबसे अधिक है। विभाग के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में दाखिल आईटीआर की कुल संख्या 7.78 करोड़ थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जारी बयान में कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या 7.65 करोड़ से अधिक है, जो कि आकलन वर्ष 2022-23 के लिए सात नवंबर, 2022 तक दाखिल 6.85 करोड़ आईटीआर की तुलना में 11.7 फीसदी अधिक है।

विभाग के मुताबिक आकलन वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल 7.65 करोड़ आईटीआर में से 7.51 करोड़ से अधिक आईटीआर सत्यापित किए जा चुके हैं। इन सत्यापित आईटीआर में से 7.19 करोड़ 31 अक्टूबर, 2023 तक प्रसंस्कृत किए जा चुके हैं। इस तरह लगभग 96 फीसदी सत्यापित आईटीआर प्रसंस्कृत हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि उन करदाताओं (जिनके पास कोई अंतरराष्ट्रीय या निर्दिष्ट घरेलू लेन-देन नहीं है।) जिनके मामले में खातों का ऑडिट करना जरूरी था, उनके लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर-7 के अलावा) दाखिल करने की नियत तारीख 31 अक्टूबर थी। इससे पिछले साल ऐसे आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख 7 नवंबर, 2022 थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button