
एजुकेशन
MADHUBANI:- नीट परीक्षा में बिहार टाॅपर बेलाल को अयाची नगर युवा संगठन ने किया सम्मानित
मधुबनी- 17 नवंबर। मधुबनी जिला के पंडौल निवासी मो जिया बेलाल अब किसी के परिचय के मोहताज नही हैं। बुलंद हौसले और लगातार कठिन परिश्रम के दम पर पंडौल के जिया बेलाल ने नीट परीक्षा में पूरे देश में 19वां स्थान प्राप्त कर बिहार में टॉपर बनने की उपलब्धि हासिल की। इस बड़ी सफलता मिलने पर टीम अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल,वरिष्ट सदस्य मनोज कंठ ने जिया बेलाल के घर पहुँचकर पाग,दुपट्टा,कलम और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया है। मौके पर संस्थापक विक्की मंडल ने कहा जिया बेलाल के इस उपलब्धि से मधुबनी जिला का नाम पूरे देश में एक बार फिर से गौरवान्वित हुआ है। वहीं उपस्थित मनोज कंठ ने उज्ज्वल भविष्य का कामना किया।



