बिहार

DARBHANGA:- केवटी प्रखंड क्षेत्र में ज्यादातर नए चेहरे पर जनता ने जताया भरोसा, 20 नए मुखिया को मिला मौका

दरभंगा-17 नवंबर। केवटी प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को संपन्न हो गया। जलनल योजना के कारण इस बार के चुनाव ने ज्यादातर पुराने मुखिया को पराजय का सामना करना पड़ा है। केवटी प्रखंड क्षेत्र के 26 पंचायतों में सिर्फ छह पुराने मुखिया ही जीत सके हैं। जबकि जनता ने 20 नए चेहरे को मौका दिया है।

रजौड़ा पंचायत के मुखिया इफ्तेखार अहमद अपने समर्थकों के साथ खुशी का इजहार करते हुए।

रजौड़ा पंचायत की जनता ने वर्तमान मुखिया इफ्तेखार अहमद पर भरोसा जताते हुए चौथी बार फिर मौका दिया है। जीत के बाद खुशी का इजहार करते हुए मुखिया इफ्तेखार अहमद ने बताया कि जनता ने जिस तरह से मुझ पर भरोसा किया है,मैं जनता के भरोसे पर खड़ा उतरने की पुरी कोशिश करुंगा।

पैगम्बरपुर पंचायत की मुखिया नौशाबा प्रवीन निर्वाचन अधिकारी से प्रमाण पत्र लेते हुए।

वहीं पैगम्बरपुर पंचायत से नौशाबा प्रवीन ने शानदार जीत दर्ज करने के बाद बताया कि मैं पैगम्बरपुर पंचायत के आम मतदाताओं का शुक्रिया अदा करती हुं। जिस तरह से पैगम्बरपुर पंचायत के आम जनता ने मुझ पर भरोसा किया है, मैं उनके भरोसे पर खड़ा उतरने की पुरी कोशिश करते हुए पंचायत के हर क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य को अंजाम दुंगी।

किस पंचायत से कौन जीते,पुरी लिस्ट देखें—

1:-पैगम्बरपुर:- नौशाबा प्रवीन
2:-रजौड़ा:- इफ्तेखार अहमद
3:-शेखपुरदानी:-एहसान कुरैशी
4:-माधोपट्टी:-रवीन्द्र पासवान
5:-बरिऔल:-महताब आलम
6:-करजापट्टी:-अभय कुमार
7:-मझिगामा:-कंचन देवी
8:-कोयलास्थान:-संजू देवी
9:-ननौरा:-रंजुला देवी
10:-जलवाड़ा:-मो शहाबुद्दीन
11:-असराहा:-साजरा परवीन
12:-लदारी:-फूलो देवी
13:-ख़िरमा:-फूल कुमार राम
14:-बरही:-रजीना खातून
15:-लहवार:-तमन्ने नदाफ
16:-लालगंज:-रिंकी कुमारी
17:-दिघियार:-फतेह अहमद
18:- कोठिया:-सबा परवीन
19:-केवटी:-रूबी कुमारी
20:-नयागांव पश्चिमी:-रिंकू देवी
21:-पिंडारुच:-गोपाल कुमार झा
22:-नयागांव पूर्वी:-महेश्वर मिश्र
23:-छाछा पचाढ़ी:-चंदा कुमारी
24:-बनसारा:-संजय कुमार झा
25:-सरजापुर:-गुफरान अहमद
26:-छतवन:-फैज मोहम्मद

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button