
मधुबनी-17 नवंबर। नगर थाना क्षेत्र के ऑफिसर कालोनी से पिछले दिनों भौआड़ा निवासी 29 वर्षीया युवती गुलशन खातुन का शव पुलिस ने एक खंडहर मकान से बरामद किया था। परंतु नगर थाना पुलिस अभी तक लड़की हत्या के मामले का खुलासा नही कर पायी है। बुधवार को जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मृतका के परिजन से मुलाकात की तथा भौआड़ा स्थित उसके बुढ़ी मां से मिलकर पार्टी की ओर से बीस हजार की आर्थिक मदद किया। तथा इंसाफ दिलाने का परिजन को भरोसा दिलाया।
मौके पर पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार में हत्या,लूट,अपहरण एवं ब्लात्कार की घटनाएं सामने आ रही है। बिहार में शासन नाम की कोई चीज नहीं है।
पप्पू यादव ने कहा कि मधुबनी के डीएम,एसपी,जिला जज व अन्य आलाधिकारियो के आवास के पास ऑफिसर कालोनी में रेप के बाद युवती की निर्मम हत्या करना इसका उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि सामुहिक ब्लात्कार के बाद युवती की हत्या की गई है। इस घटना में रसूखदार लोगों का हाथ है। पुलिस असली दरिंदों को बचा रही है। उन्होंने शराबबंदी कानून पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कार्रवाई के नाम पर गरीबों को परेशान किया जा रहा है। बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

मौके पर जाप के जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर यादव,मो तमन्ने,अवधेश यादव,परवेज हसन दानिश,फहीम बकर मुसा,प्रकाश चन्द्र झा,मोईदुल अंसारी,सुरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
बतादें कि बीते 8 नवम्बर को सुबह ऑफिसर कॉलोनी स्थित सरकारी क्वाटर में युवती का शव मिला था। वह चार दिनों पूर्व से गायब थी। घटना को लेकर मृतका के भाई के बयान पर नगर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ रेप एवं हत्या के आरोप में प्राथमिक दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में मो. मुस्ताक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।



