बिहार

BIHAR:- मगध विवि के कुलपति प्रो. राजेन्द्र प्रसाद के कार्यालय व आवास पर निगरानी की छापेमारी

गया- 17 नवंबर। मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेन्द्र प्रसाद, सचिव सुबोध कुमार सहित कई के कार्यालय और आवास पर बुधवार की सुबह विशेष निगरानी ब्यूरो की टीम ने छापामारी की। छापामारी जारी है। अपर महानिदेशक,एसवीयू नैय्यर हसनैन खां के निर्देश पर एसपी एसवीयू जेपी मिश्रा के लिखित फर्द बयान पर एसवीयू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।गया स्थित कुलपति प्रो. राजेन्द्र प्रसाद के सरकारी आवास और बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय सहित कई विभागों में भ्रष्टाचार से संबंधित संचिकाएं एसवीयू टीम तलाश रही है।

एडीजी,एसवीयू नैय्यर हसनैन खां ने पूछे जाने पर बताया कि 20 करोड़ रुपए का टेंडर घोटाला एक प्रमुख आरोप है। जहां कोई भी विभागीय प्रकिया नहीं अपनाई गई है।एक दर्जन से अधिक कालेजों में नियुक्त किए गए व्याख्याताओं और अन्य पदों पर नियुक्ति को राज्य सरकार के पास अनुशंसा नहीं की। जिसके कारण कई महीनों से शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य का वेतन भुगतान नहीं हो सका है। एडीजी,एस वी यू नैय्यर हसनैन खां ने बताया कि छापामारी के लिए चार डीएसपी,छह इंस्पेक्टर और तीन यूनिट एसटीएफ को लगाया गया है। एसवीयू कुलपति प्रो. राजेन्द्र प्रसाद की ओर से रियल एस्टेट में बड़ी राशि निवेश की सूचना की सत्यता की भी जांच कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button