
युवा समाजिक कार्यकर्ता विक्की मंडल सम्मानित
बेगुसराय-15 नवंबर। मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड में कार्यरत अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल को वत्स सेवा समिति द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रामधारी सिंह दिनकर के पावन भूमि तेघरा में सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में मोमेंटो,प्रशस्ति प्रमाण पत्र,मेडल प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मटिहानी विधानसभा के विधायक राजकुमार सिंह उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अवकाश प्राप्त आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह अवकाश प्राप्त आईएफएस ऑफिसर भरत प्रसाद सिंह उपस्थित थे। बतादें कि विक्की मंडल अपने जीवन काल में दर्जनों बार जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करके तत्काल जान बचाने का काम किए हैं। वही अपने टीम के सदस्यों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करके उनके अंदर जो रक्तदान के प्रति डर है,विंडबना है उसको खत्म करने का सतत प्रयास करते आ रहे हैं। श्री मंडल द्वारा समाज में भी इनके द्वारा कई तरह का सराहनीय कार्य करते हुए देखने को मिलता है।



