MADHUBANI: हरलाखी में 59.90 प्रतिशत मतदान, वोट गिराने में महिलाएं रही आगे
मधुबनी-15 नवंबर। हरलाखी प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका रही। प्रखंड अन्तर्गर 17 पंचायत के अंतर कुल 58.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। इसमें महिला मतदाताओं की भूमिका अहम साबित हुई है। कुल मतदान प्रतिशत में महिलाओं का 62.50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का रहा। वहीं 57.40 प्रतिशत मतदान पुरुषों ने किया है। जबकि समाचार प्रेषण तक कुछ केंद्रों पर सात बजे शाम तक मतदान जारी था। इधर भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में दिन भर बेनीपट्टी एसडीएम अशोक कुमार मंडल व एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह जायजा लेते रहें। इस दौरान एसडीएम व एसडीपीओ ने करीब सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने कई बूथ पर मतदाताओं के परिचय पत्र का जांच करते हुए मतदान कर्मियों से चुनाव आयोग के गाइडलाइन पर चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया। इधर एसडीएम व एसडीपीओ के साथ विधिव्यबस्था को लेकर हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान व खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल ने अपना योगदान दिया।



