ताज़ा ख़बरें

करण जौहर ने आलिया भट्ट पर दागे सवालों के रॉकेट, वीडियो वायरल

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्ममेकर करण जौहर आलिया भट्ट से कई सवाल पूछ रहे हैं, जिनके जवाब आलिया को जल्द से जल्द देने हैं। वीडियो को करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

वीडियो में करण – आलिया भट्ट से पूछते हैं ‘हम किसकी शूटिंग कर रहे हैं’ आलिया जवाब में कहती हैं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’। इसके बाद करण पूछते हैं, ‘रॉकी (रणबीर सिंह) कहां है?’ आलिया जवाब देती हैं, ‘वर्कआउट कर रहे हैं’। इस सवाल का जवाब देते हुए आलिया थोड़ी कन्फ्यूज दिखती हैं। करण उनसे तुरंत कहते हैं ‘यह कोई मुश्किल सवाल नहीं है।’ आलिया यह सुनकर मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘मुझे रैपिड फायर पसंद नहीं है।’ इसके बाद करण जौहर आलिया से पूछते हैं, ‘सीजन का पसंदीदा गाना कौन सा है’। आलिया कहती है, ‘लवर’ और ‘रातां लंबिया’। वहीं करण आलिया से पूछते हैं ‘सीजन की फिल्म’। जवाब में आलिया कहती है, ‘सूर्यवंशी’। करण पूछते हैं ‘किस पल ने उन्हें प्रेरित किया?’ इस सवाल के जवाब में आलिया कहती हैं, जब करण जौहर को पद्मश्री मिला। आलिया का ये वीडियो और उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं अगर बात करे फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ अभिनेता रणबीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।इस फिल्म से करण जौहर लगभग पांच साल बाद फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button