बिहार

कदम के सौजन्य से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण

पटना- 09 नवंबर। सामजिक संस्था कदम के सौजन्य से लोकआस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के अवसर पर छठ
व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। कदम के सौजन्य से राजधानी पटना के न्यू जक्कनपुर स्थित श्रीराम पथ में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर सूपों में भरकर फल, साड़ी और पूजा की सामग्री व्रतियों को दी गयी। इस अवसर पर कदम के प्रदेश अध्यक्ष सैयद सबीउद्दीन अहमद ने सभी लोगों को छठ की शुभकामना देते हुये कहा कि छठ पर्व सूर्योपासना का पर्व है। इस दिन सूर्यदेव की अराधना करने से व्रती को सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएंपूरी होती हैं। सभी लोग महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें।

कदम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सभी लोगों को छठ की बधाई देते हुये कहा कि छठ केवल पर्व ही नहीं महापर्व भी है, जो लोग भक्त‌ि भाव से छठी मैया की पूजा करता है उनकी सभी मनोकामना मैय्या पूरी करती हैं। छठ पूजा सूर्योपासना का एक पर्व है. यह त्योहार अव दुनियां के कई देशों में मनाया जाता है।

कदम कर्नाटक की प्रदेश अध्यक्ष पूजा चंद्रा ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार सहित देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। कहते हैं छठ पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है।छठ बिहार का महापर्व है, जिसे हम सब श्रद्धा और पवित्रता से सूर्य देव कि आराधना तथा अर्घ देकर मनाते हैं।

कदम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने कहा कि चार दिनों के इस महापर्व का बिहार के लोगों के दिलों में एक अलग महत्व रखता है।छठ के अवसर पर जो व्यक्ति सूर्य देव की अराधना करता है उसे अच्छी सेहत प्राप्त होती है। साथ ही उसके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रदेश अध्यक्ष और समाजसेविका डा. नम्रता आनंद ने कहा जो व्यक्ति भगवान सूर्य की विधि विधान पूजा करता है, व्रत करता है उसे छठ मैया का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे उसके घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है।


इस अवसर पर कदम मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक दिवाकर कुमार वर्मा, पटना महानगर अध्यक्ष एजाज अहमद, विनय कुमार सिन्हा, रूपेश चंद्रा,पंकज पाली, घनश्याम कुमार सिन्हा, पप्पू कुमार सिन्हा, पंकज प्रसाद, आलोक कुमार, अनिल कुमार सिद्धपुरी, रवीन्द्र कुमार सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button