ताज़ा ख़बरें

अफगानिस्तान में कार बम हमले में बदख्शां राज्य के डिप्टी गवर्नर सहित चार की मौत

काबुल- 06 जून। तालिबान की हुकूमत आने के बाद अफगानिस्तान में आतंकी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को एक कार बम हमले में बदख्शां राज्य के डिप्टी गवर्नर सहित चार लोगों की मौत हो गयी। आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत के बाद भी आतंकी गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। एक ओर लोग तालिबानी शासन का दंश झेल रहे हैं, दूसरी ओर लगातार बढ़ती आतंकी गतिविधियां मुसीबत बन रही हैं। मंगलवार को अपने दो सुरक्षाकर्मियों के साथ जा रही अफगानिस्तान के उत्तरी राज्य बदख्शां के डिप्टी गवर्नर निसार अहमद अहमदी को आतंकियों ने निशाना बना। बदख्शां राज्य की राजधानी फैजाबाद में सुबह सवा 08 बजे उन पर कार बम से हमला किया गया। उनकी गाड़ी से कार भिड़ा दी गयी और भिड़ंत होते ही कार बम धमाके के साथ फट गया। कार के परखच्चे उड़ गए। अहमदी एवं उनके दोनों सुरक्षाकर्मियों की मौके पर मौत हो गयी। उनकी कार के चालक की भी धमाके में मौत हो गयी।

इस तरह अहमदी सहित चार लोगों की मौत हुई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उनमें से छह की हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि अभी मृतक संख्या बढ़ सकती है। अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सत्ता संभालने के बाद लगातार आतंकी घटनाएं होती रही हैं, किंतु फैजाबाद में पहली बार कार बम से हमला हुआ है। बदख्शां राज्य के सूचना निदेशक मुइजुद्दीन अहमदी ने हमले में डिप्टी गवर्नर निसार अहमद अहमदी की मौत की पुष्टि की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button