बिहार

मधुबनी के आवास लाभुकों के लिए खुषखबरीः-तीन वर्षो बाद 53 आवास लाभुकों के खाता में भेजी गयी राशि , 8 सौ लाभुकों को जल्द मिलेगी योजना की राशि

मधुबनी-06 नवंबर। शहर के पीएम आवास योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी है। लगभग तीन वर्षो के बाद उन के खातों में अगली किस्त की राशि भेजना शुरू हो गया है। त्योहार के इस उत्साह में शहर के आवास लाभुकों के खाता में राशि जाना शुरू हो गया है। शुक्रवार को 53 लाभुकों के खाता में राशि भेजने के लिए चेक काट कर बैंक भेज दिया गया। इस तरह से तीन वर्षो से अटका यह मामला आखिरकार पटरी पर आ गया है। नगर निगम के प्रशासक के प्रभार लेने के बाद डीएम अमित कुमार की सख्ती के बाद इस प्रक्रिया को पूरा करने में सभी संबंधित कर्मी जुटे हुए थे। बहानेबाजी एवं अर्नगल प्रलाप नहीं चल सका। तथा लाभुकों के खाता में राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी। इन 53 लाभुकों को आवास योजना की अगली किस्त के रुप में 40 लाख 50 हजार रुपये भेजे गए हैं। शहर के अन्य आठ सौ लाभुकों के खाता मेें शीघ्र ही आवास योजना की राशि भेज दी जाएगी। इसकी भी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। छठ महापर्व  के मौके पर गरीब आवास के लाभुको के लिए यह बड़ी खुशी है। इसके तहत वार्ड एक में एक,तीन में दो, चार में दो,छह में छह,नौ में बारह,बारह में छह, तेहर में एक,23 में पांच, 27 में तीन,29 में 14, तीस में दो लाभुकों के खाता में राशि भेजी गयी है। वार्ड संख्या-03 में विश्वनाथ चोधरी,शंभू कुमार मंडल को इस फेज में राशि भेजी गयी है। वहीं वार्ड चार में सुदामा देवी,नूनूवती देवी,वार्ड संख्या-06 में फूलो देवी,प्रमोद कुमार, रीता देवी,उषा देवी, सुशीला देवी, रामू राम, वार्ड नौ में पुनिता कुमारी, राम कुमारी देवी,गौरी देवी,विन्दा देवी,मो.कमरुल अंसारी, मो. इमरान,मो. शमीम अंसारी, उर्मिला देवी,सुनैना देवी,मो.जैनुल,जुनैद खान, अकबर खान शामिल है। इसी तरह वार्ड संख्या-12 में मोती साह,अशोक पूर्वे, नूर आलम, अमजद अली, मो. अली, अनवर हुसैन, वार्ड तेरह में भी  जमुना देवी, वार्ड संख्या-23 में ठको मोची,मो. आलमगीर अजमती खातून शमसूल होदा व मुन्नी खातून के खाता में राशि जायेगी। जबकि वार्ड संख्या- 29 में कृष्ण मोहन प्रसाद,कम्मो खातून,मो.शबीर,मुकेश महतो,रुबेदा खातून,मो. मसलुद्दीन,मो.सबीर,संतोष कुमार साह,मदन पासवान,जाबिर हुसैन,नसरा खातून,मो.नेजामुद्दीन,छठु पासवान व चुल्हाई पासवान को राशि दी जायेगी। वहीं वार्ड तीस में शोभानंद यादव,विनोद यादव को राशि भेजी जायेगी। शहर के अन्य लाभुकों केखाता में भी शीघ्र ही राशि भेजी जायेगी। इसकी तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार आठ सौ से अधिक लाभुकों के खाता में शीघ्र ही रिाश भेजी जायेगी। जिसकी भी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। लाभुक रजनी देवी ने बताया कि जांच के नाम पर लाभुकों को राशि नहीं दिये जाने से लगातार बबाल मचता रहा है। लाभुकों ने बताया कि केवल गरीबों को परेशान करने का काम हुआ है। निर्वतमान वार्ड पार्षद उमेश प्रसाद ने बताया कि यह अच्छी पहल है। सभी पार्षदों ने इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने डीएम सह प्रशासक,नगर आयुक्त व अन्य कर्मियों की सराहना की है। सभी ने उम्मीद जताया कि पारदर्शिता के साथ कर्मी काम करेंगे और बिना किसी दबाव व भेदभाव के सभी लाभुकों की सूची तैयार कर प्रक्रियाओं को पूरा करेंगे। ताकि अधिकारी सभी लाभुकों को अगली किस्त की राशि उपलब्ध करा सके।  
क्या कहतें हैं नोडल अधिकारी-
आवास योजना के नोडल अधिकारी नीरज कुमार झा ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश व गाइडलाइन और कर्मियों के सहयोग से लाभुकों को राशि भेजने का काम सफल हो पाया है। शीघ्र ही सभी लाभुकों की परेशानी खत्म हो जायेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button