
MADHUBANI:- राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने वाले विधुत कर्मी हुए सम्मानित
मधुबनी- 15 अप्रैल। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन के द्वारा विधुत आपूर्ति प्रमंडल जयनगर को राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिंचाई विभाग स्थापित पावर सब स्टेशन में राजस्व संग्रह कार्य में उत्कृष्ट करने हेतु सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधुत कार्यपालक अभियंता रमण कुमार के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी,मानव बल एवं विभाग कर्मी बिजली विभाग का स्तंभ है। आपके सहयोग से सब कार्य ससमय निस्पादन किया जाता रहा है।उन्होंने कहा कि विधुत आपूर्ति प्रमंडल जयनगर को मार्च 2023 में आठ करोड़ तीन लाख का लक्ष्य दिया गया था। परंतू आप के सहयोग से जयनगर विधुत आपूर्ति प्रमंडल लक्ष्य से अधिक 10 करोड़ 35 लाख राजस्व प्राप्त किया है। सम्मान समारोह में जयनगर के सभी सात प्रशाखा के मानव बल को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि सभी सात प्रशाखा के एक एक फ्रेंचाइजी को राजस्व वसूली को लेकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर सहायक विधुत अभियंता जयनगर वरुण कुमार, बासोपट्टी सुनिल कुमार,कनीय अभियंता जयनगर गौरी शंकर,लदनियां पंकज कुमार शर्मा,बाबूबरही नंद किशोर,बासोपट्टी ओम प्रकाश अकेला,खजौली प्रीय रंजन झा, हरलाखी राजीव रंजन एवं कलुआही प्रशाखा के कनीय अभियंता के अलावे सभी ग्रामीण राजस्व फ्रेंचाइजी,सभी लाइनमैन एवं सभी मानव बल उपस्थित थे।



