एजुकेशनबिहारभारत

NEET-2021 परीक्षा में जेया बेलाल बना बिहार टाॅपर, देश स्तर पर 19 वां स्थान प्राप्त कर मधुबनी जिला का नाम किया रौशन

पटना-01 नवंबर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोमवार को NEET-2021 के रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार का रिजल्ट स्कोर कार्ड स्टूडेंट्स के ईमेल पर भेज गए हैं। NEET- 2021 में बिहार के छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। नीट परीक्षा में बिहार टॉप करने वाला छात्र मधुबनी जिला के पंडौल निवासी जेया बेलाल ने नीट परीक्षा में 720 में 715 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया स्तर पर 19 वां रैंक हासिल किया। जबकि पटना के दर्श कौस्तुब ने ऑल इंडिया 50 वां रैंक प्राप्त किया। इसी तरह मधुबनी जिला के तीसी गांव निवासी रिजवान हैदर गुड्ड की पुत्री अतिया नाज ने ऑल इंडिया 621 वां रैंक हासिल किया। वहीं अन्य कई छात्रों बेहतर प्रदर्शन कर पूरे देश में बिहार का नाम रोशन किया है।

बेलाल ने चाचा एवं मां की निगरानी में बेहतर शिक्षा किया प्राप्त

फोटो- जेया बेलाल अपने चाचा शिक्षक अनस अंसारी के साथ।

बिहार टाॅपर जेया बेलाल मधुबनी जिला के पंडौल प्रखंड मुख्यालय स्थित मोहल्ला निवासी मसूद आलम अंसारी का पुत्र है। बेलाल के पिता का निधन आज से दस वर्ष पूर्व हो गया। परंतु वह हिम्मत नही हारा। तथा अपने चाचा शिक्षक अनस अंसारी के निगरानी में बेहतर शिक्षा प्राप्त किया। इसी का परिणाम है कि बेलाल ने देश स्तर पर 19 स्थान लाकर अपने परिवार के साथ-साथ अपने मधुबनी जिला का नाम देश स्तर पर रोशन किया है।

जेया बेलाल से बच्चों को लेनी चाहिए प्रेरणा—

जेया बेलाल से शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिसने पिता के निधन के बाद अपने चाचा एवं मां की निगरानी में रहकर बेहतर शिक्षा प्राप्त किया।

बेलाल के बेहतर प्रदर्शन से मधुबनी जिलावासी कर रहे गौरव महसूस—

जेया बेलाल ने जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार व समाज के साथ-साथ अपने मधुबनी जिला एवं राज्य बिहार का नाम देश स्तर पर रोशन किया है। बेलाल के बेहतर प्रदर्शन से मधुबनी जिला वासियों में अपने लाल पर गौरव महसूस कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जारी हुआ रिजल्ट—

मालूम हो कि 12 सिंतबर को नीट की परीक्षा आयोजित हुई थी। यह परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में लिए गए थे। जिसके बाद दो छात्रों के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने नए सिरे से परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिया था। जिसकी वजह से रिजल्ट में देरी हो रही थी,परंतु सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट फैसले पर रोक लगाने के बाद रिजल्ट जारी करने के आदेश दिया। इस बार परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button