
दिल्ली:- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, SDM के खिलाफ एफआईआर दर्ज
नई दिल्ली- 1 नवंबर। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ एसडीएम ने दुष्कर्म किया। पीड़िता लगातार शादी का दबाव बनाती रही लेकिन आरोपित शादी की बात को टालने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत वजीराबाद थाने में दी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने आरोपित एसडीएम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित वर्ष 2019 बैच के दानिक्स अधिकारी है। फिलहाल मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद आरोपित लगाकर उसके साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपित एसडीएम को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है। वह ग्रुरुग्राम की एक नामी एमएनसी में ऊंचे पद पर कार्यरत है। पिछले साल फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। आरोपित ने खुद को दानिक्स अधिकारी बताया उसकी फिलहाल अभी ट्रेनिंग चल रही है। दोनों एक दूसरे चैट करते लगे। आरोप है कि चैट के बाद दोनों मिलने भी लगे। आरोपित ने प्यार का इजहार करने के बाद युवती से शादी का वादा किया। इसके बाद वर्ष 2020 में आरोपित अपने दोस्त के फ्लैट में पीड़िता को ले गया। वहां उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद आरोपित अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।यह सब कुछ आठ माह तक चला। इसी दौरान आरोपित की दिल्ली में ही पोस्टिंग हो गई। आरोपित को एक सब डिवीजन में एसडीएम तैनात हो गया।
युवती का आरोप है कि एसडीएम बनते ही आरोपित ने युवती को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोपित को शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत करने की बात की तो आरोपित ने कुछ समय मांगा। काफी समय टालने के बाद भी जब आरोपित शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो पीड़िता ने सितंबर में वजीराबाद थाने में शिकायत दे दी। जांच के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसडीएम को बुलाकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है।



