
ताज़ा ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 98 नये मामलों की पुष्टि
जम्मू-28 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 98 मामले सामने आए हैं। ताजा मामलों में से जम्मू संभाग से 07 और कश्मीर घाटी से 91 मामलों की पुष्टि हुई है जिससे कुल मामलों की संख्या 3,31,963 तक पहुंच गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस से एक मौत हुई है जिससे जम्मू-कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस से 4,432 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा आज प्रदेश में 72 और मरीज ठीक हुए हैं जिसमें से 15 जम्मू संभाग से जबकि कश्मीर संभाग से 57 संक्रमित स्वास्थ हुए हैं। प्रदेश में अब इस बीमारी से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 3,26,668 तक पहुंच गई। जिससे जम्मू-कश्मीर में अब सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 750 तक पहुंच गई है।



