भारत

भारत-चीन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच सीमा मुद्दे पर हुई बैठक

नई दिल्ली- 22 दिसंबर। अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प के करीब 10 दिन बाद दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सीमा के पश्चिमी सेक्टर पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

रक्षा और विदेश मंत्रालय के वक्तव्य में कहा गया कि भारत और चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक का 17वां दौर 20 दिसंबर को चुशुल-मोल्दो सीमा बैठक बिंदु पर चीनी पक्ष में आयोजित किया गया। 17 जुलाई 2022 को हुई पिछली बैठक के बाद की प्रगति के आधार पर, दोनों पक्षों ने खुले और रचनात्मक तरीके से पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ संबंधित मुद्दों के समाधान पर विचारों का आदान-प्रदान किया। शेष मुद्दों के समाधान के लिए दोनों देशों के नेताओं के मार्गदर्शन के अनुरूप काम करने पर सहमति बनी। पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ शांति और स्थायित्व की बहाली और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति में मदद करने के लिए सैन्य अधिकारियों के बीच एक स्पष्ट और गहन चर्चा हुई।

इस बीच, दोनों पक्ष पश्चिमी क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने निकट संपर्क में रहने और सैन्य व राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत बनाए रखने तथा जल्द से जल्द शेष मुद्दों के परस्पर स्वीकार्य समाधान पर काम करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में तवांग के मुद्दे पर चर्चा हुई या नहीं इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि तवांग मसले पर रक्षा मंत्री संसद में बयान दे चुके हैं। बागची ने कहा कि उनके पास इससे ज्यादा कहने को कुछ नहीं है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button