बिहार

अधिकारी प्राप्त जनशिकायतों को गंभीरता से लेकर ससमय निष्पादन करेंः DM

मधुबनी- 14 अक्टुबर। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में आए 100 से अधिक परिवादियों से मिलकर उनकी समस्यायों को सुना,जिसमें कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया।

जिलाधिकारी के समक्ष जिन समस्याओं के साथ जिले के लोग मिलने आए, उनमें भूमि अतिक्रमण एवं भूमि विवाद के मामले सबसे अधिक पाए गए। इसके अतिरिक्त समजिक सुरक्षा योजना,बाल विकास परियोजना,आपसी विवाद,शिक्षा सहित अन्य कार्यालय में लंबित मामले भी प्राप्त हुए। देवधा थाना अंतर्गत शांति नामक समूह द्वारा श्रीमती वीणा देवी की 20 वर्षीया लड़की को लापता करने की आवेदन जिलाधिकारी को देकर महिला द्वारा लड़की को सही सलामत घर वापस करने की मांग किया गया स जिसपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए देवधा थाना के थानाध्यक्ष से संपर्क स्थापित कर कार्रवाई करने का आदेश दिया एवं पीड़ित महिला को आश्वासन दिया गया कि जल्द हीं उनकी समस्याओ का समाधान किया जाएगा। एक महिला आवेदक ने राशन कार्ड नहीं बनने को लेकर आवेदन दी। जिसपर जिलाधिकारी ने काग की मैं जाँच करवाता हुँ कि आपका राशन कार्ड क्यो नही बन रहा है। उन्होंने उसी समय संबधित अधिकारी को फोन कर जांच का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने न केवल आए हुए परिवादियों की समस्याओं को सुना बल्कि,उन समस्याओं के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त जनशिकायतों को पूरी गंभीरता से लेकर उसका त्वरित निष्पादन करे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button