
स्पोर्ट्स
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, धवन कप्तान और अय्यर होंगे उपकप्तान
नई दिल्ली- 02 अक्टूबर। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान हैं। साथ ही टीम में मुकेश कुमार और रजत पाटीदार नए चेहरे के रूप में शामिल किए गए हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 अक्टूबर को लखनऊ, 9 को रांची और 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में मैच खेले जाएंगे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला के लिए भारतीय टीम-
शिखर धवन (कप्तान),ऋतुराज गायकवाड़,शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान),रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन(विकेटकीपर),संजू सैमसन (विकेटकीपर),शाहबाज अहमद,शार्दुल ठाकुर,कुलदीप यादव,रवि बिश्नोई,मुकेश कुमार, आवेश खान,मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।



