बिहार

एनसीपीयूएल व नाइलीट कंप्यूट उर्दू के विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रही है: आलोक अग्रवाल

बेगूसराय- 29 सितंबर। राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद एवं नाइलीट के सहयोग से संचालित पोखरिया वार्ड संख्या-35 छोटी काली मंदिर स्थित आदर्श परिकल्पना कम्प्यूटर सेंटर में 53 छात्र-छात्राओं के बीच एक वर्षीय कम्प्यूटर एवं उर्दू डिप्लोमा का पाठ्यक्रम किताब एवं प्रमाण पत्र पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल एवं जीडी कॉलेज बेगूसराय में उर्दू विभाग की एचओडी व एनएसएस अधिकारी डॉ सेहर अफरोज के हाथों वितरण किया गया।इस अवसर पर पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि एनसीपीयूएल एवं नाइलीट कंप्यूटर तथा उर्दू के विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।

साथ ही कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर जीवन का हिस्सा बन गया है। अब हर काम जब कंप्यूटर से हो रहे हैं, तो फिर इसकी शिक्षा प्राप्त करने में नई पीढ़ी पीछे क्यों रहें। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में यह साबित हो गया कि कंप्यूटर व डिजिटल प्लेटफार्म वक्त की जरूरत है। कंप्यूटर की महत्ता गिनाते हुए उन्होंने कहा कि अब तो विदेशों में रहकर भी चिकित्सक इसके माध्यम से लोगों का इलाज कर रहे हैं। वही बैंकों, रेलवे सहित अन्य विभागों में कंप्यूटर से काम लिया जा रहा है।

मौके पर जीडी कॉलेज में उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ सेहर अफरोज ने कहा कि शिक्षा ही ऐसा हथियार है जिससे सफलता प्राप्त किए जा सकते हैं। इस लिए अपने जीवन में शिक्षा की महत्ता को समझते हुए इसे प्राप्त करें। शिक्षा प्राप्त हो गई तो सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि लड़कों के साथ साथ लड़कियों को भी शिक्षित होना पड़ेगा।वहीं अन्य शिक्षा के साथ-साथ कम्प्यूटर शिक्षा वर्तमान समय की मांग है। इस शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभिभावकों को भी जागरूक होना पड़ेगा।मौके पर सभी छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।संचालन सिनियर छात्र समसूल जमां एवं तबस्सुम खान ने किया।इस अवसर पर मुफ्ती ऐनुल हक अमीनी,सचिव मो.आरिफ हुसैन,सेंटर इंचार्ज इनाम,फैकल्टी सौबान अहमद,रक्शिंदा अंजुम,सुधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button