स्पोर्ट्स

T-20 मैच: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

तिरुवंतपुरम- 28 सितंबर। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 की तीन मैचों की श्रंखला का पहला मैच आठ विकेट से जीत लिया है। भारत ने स्कोर का पीछा करते हुए दो विकेट खोकर 110 रन बनाए। इस जीत के साथ ही भारत ने श्रंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है।

बुधवार को श्रंखला के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 106 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने 35 गेंदों पर 41, एडम मार्कम ने 24 गेंदों पर 25 रन और वेन पार्लेन ने 37 गेंदों पर 24 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी 20 ओवर में 106 रन ही बना सके। भारत की ओर से अर्शदीप ने तीन, हर्षल पटेल व दीपक चाहर ने दो-दो और अक्षर पटेल ने विकेट हासिल किया।
दक्षिण अफ्रीका के 106 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा 0 और विराट कोहली सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। एक ओर से छोर संभाले केएल राहुल का साथ देने आए सूर्यकुमार यादव ने संभल कर खेलना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों के अर्द्धशतक से भारत ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। राहुल ने 56 गेंदों पर 51 रन और सूर्यकुमार ने 33 गेंदों पर 50 रन बनाए। भारत ने सीरीज का पहला मैच जीत कर 1-0 की बढ़त बना ली है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button