ताज़ा ख़बरें

बगदाद में आस्ट्रेलियाई राजनयिकों के काफिले पर विस्फोट

बगदाद- 28 अगस्त। इराक के सबसे सुरक्षित ग्रीन जोन के पास आस्ट्रेलियाई राजनयिकों के काफिले को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया गया है। इस विस्फोट में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बावजूद आस्ट्रेलियाई काफिला ग्रीन जोन में घुसने में सफल रहा।

इन सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, हाल के वर्षों में इराक के सबसे खराब राजनीतिक संकटों में से एक को समाप्त करने के लिए प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर और प्रतिद्वंद्वी शिया पार्टियों के ईरान समर्थित गुट के बीच मध्यस्थता करने के लिए इराक में आस्ट्रेलियाई राजनयिक मिशन के प्रयासों के बीच यह विस्फोट हुआ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अल-सहाफ ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इराक सभी राजनयिक मिशनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी अस्थिरता फैलाने वाले समूहों के साथ समझौता करने में विफल रहे हैं। अल-सदर की पार्टी ने पिछले सप्ताह आयोजित अल-कदीमी की बैठक में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था।अल-सदर ने अक्टूबर के चुनाव में सबसे अधिक सीटें हासिल कीं लेकिन बहुमत की सरकार बनाने में विफल रहे। जुलाई के अंत में उनके समर्थकों ने संसद पर धावा बोला था। वह लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button