
बिहार
BIHAR:- वैशाली में संदिग्ध अवस्था में 3 की मौत, 6 बीमार
वैशाली- 28 अगस्त। बिहार में नीतीश कुमार की शराबबंदी मजाक बनकर रह गयी है। ताजा मामला वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना के वीरपुर गांव का है जहां तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है, वहीं 6 अन्य लोग बीमार है।
मृतकों में एक का अंतिम संस्कार परिजन ने जल्दी में कर दिया है। दो शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा है।घटना के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। आधा दर्जन लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है। जिसमे महिला भी है। शराब भी बरामद हुई है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है।



