ताज़ा ख़बरें

लखनऊ होकर चलने वाली अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन 01 और 08 जुलाई को निरस्त

लखनऊ- 25 जून। रेलवे झांसी-कानपुर सेंट्रल रेलखंड के पामा-रसुलपुर गोवामऊ-भीमसेन स्टेशन के मध्य नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य करने जा रहा है। इसके चलते लखनऊ होकर चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन 01 और 08 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा लखनऊ होकर चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर सेंट्रल रेलखंड के पामा-रसुलपुर गोवामऊ-भीमसेन स्टेशन के मध्य रेल लाइन के दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य होने जा रहा है। इसके चलते लखनऊ होकर चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन 01 और 08 जुलाई को निरस्त रहेगी। वापसी में लखनऊ होकर चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल ट्रेन 04 और 11 जुलाई को निरस्त रहेगी।

इसके अलावा लखनऊ होकर चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 01 और 14 जुलाई को परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। वापसी में लखनऊ होकर चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 30 जून और 13 जुलाई को परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड- ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम राप्तीसागर एक्सप्रेस 04 और 11 जुलाई को परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-टुंडला-आगरा कैंट-ग्वालियर-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button