
टेनिस : बिहार की भार्गवी ने आंध्र की जोशिता व उप्र की वैष्णवी को मात देकर दो खिताब पर किया कब्जा
लखनऊ- 02 जून। आइटा अंडर 12 और 14 पुरुष व महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में आज फाइनल मैच हुए। इसमें बिहार के भार्गवी शर्मा का जलवा बरकरार रहा। उन्होंने दोनों कटेगरी में खिताब पर कब्जा कर लिया। वहीं अंडर- पुरुष वर्ग का एक फाइनल मुकाबला शुक्रवार को सानिध्य और ऋषि यादव के बीच होगा।
लखनऊ के एलपीजी टेनिस एकेडमी में चल रहे आइटा अंडर-12 व 14 पुरुष व महिला चैम्पियनशिप में एक वर्ग को छोड़ सभी का फाइनल हो गया। इसमें खिलाड़ियों ने जमकर अपने जौहर का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग अंडर-14 के सेमी फाइनल मैच में यूपी के चौथे वरियता प्राप्त ऋषि यादव ने प्रथम वरियता प्राप्त फैज किदवई को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दे दी। वहीं दूसरे सेमी फाइनल में सानिध्य द्विवेदी ने क्षितिज सिन्हा को 6-0, 6-1 से हरा दिया।
वहीं अंडर-14 महिला वर्ग सिंगल टेनिस के फाइनल में बिहार की भार्गवी ने कड़े मुकाबले में यूपी की प्रथम वरियता प्राप्त वैष्णवी लोधी को 6-2, 2-6, 6-2 से हरा दिया। इस मुकाबले में वैष्णवी भी कई बार मात देते हुए दिखी लेकिन अंत में उनको हार का सामना करना पड़ा ओर भार्गवी ने खिताब पर कब्जा कर लिया। वहीं अंडर-12 में भी भार्गवी ने आंध्र प्रदेश की जोशिता गोली को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
वहीं पुरुष अंडर-12 के फाइनल में दूसरे वरियता प्राप्त क्षितिज सिन्हा ने रोहिन राज को सीधे सेटों में 6-0, 6-3 से हरा दिया। वहीं डबल टेनिस के फाइनल मुकाबले में यूपी की वैष्णवी लोधी और मध्य प्रदेश की आविशी शर्मा की जोड़ी ने आंध्र प्रदेश की जोशिता व यूपी शरन्या की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।



