
MADHUBANI:- पदभार नहीं देने वाले पुर्व वार्ड सदस्यों पर दर्ज करें केसः डीएम
मधुबनी-26 मई। बेनीपट्टी प्रखंड के मुरैठ पंचायत भवन में मधुबनी जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने पंचायत के विकास कार्यो की समीक्षा कर कई योजनाओं की जांच की। समीक्षा के दौरान पंचायत के कई जल नल योजना बंद होने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने पंचायत के वार्ड संख्या-11 में पहुंचकर जांच की। जहां वार्ड के लोगों ने संतोषजनक बात बताया। वहीं नलजल योजना के तहत मासिक शुल्क 30 रुपए जो सुनिश्चित किया गया। डीएम ने लोगों से अपील किया कि आप लोगों के वार्ड में नलजल योजना चालू है, तो आपलोग निधारित मासिक शुल्क 30 रुपए देना शुरू कर दीजिए। जिससे नलजल योजना में कोई भी गड़बड़ी होगी, तो मरम्मती कराई जाएगी। वही वार्ड संख्या-13 में जांच की गई तो नल जल चालू नहीं देखा गया।
उन लोगों ने बताया कि पूर्व के वार्ड सदस्य के द्वारा पदभार नहीं दिया गया है। जिसके कारण नल जल योजना चालू नहीं हो पाया है। जिसको लेकर डीएम ने आदेश दिया कि तीन दिनों के अंदर सभी कागजात तैयार कर अगर बीपीआरओ के पास जमा नहीं करते है, तो उक्त वार्ड सदस्य के खिलाफ गबन किए जाने के आरोप में केस दर्ज कराई जाएगी। वहीं डीएम ने मनरेगा के तहत हो रहे नाला उड़ाही का भी निरीक्षण किया गया, जहां काम चल रही थी। डीएम ने जायजा के दौरान कमियों को देख तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौतम आनंद, पंचायत सचिव आनंद मोहन चोधरी, मनरेगा जेई, पीआरएस, निभाष राय आदि थे।



