ताज़ा ख़बरें

कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड अदाकाराओं ने बिखेरा जलवा

कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 की शुरुआत हो चुकी है और इसमें दुनियाभर से आये तमाम कलाकार अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहे हैं। गुरुवार को कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 के दूसरे दिन बॉलीवुड अदाकारों ने रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेर कर इसमें चार चाँद लगा दिये। इस मौके पर ऐश्वर्या ने ब्लैक रफल, फ्लावर गाउन पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप कैरी किया जो उनके इस लुक को और भी ख़ूबसूरत बना रहा था। वहीं अभिनेत्री हिना खान ब्लैक ड्रेस पहन कहर ढाती नजर आईं। फेस्टिवल के दिन उनके ग्लैमरस अंदाज ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ के रेड कारपेट पर हेली शाह डिजाइनर गाउन पहनकर पहुंची थीं। ग्रे कलर के इस गाउन के साथ हेली शाह ने लाइट मेकअप कैरी किया था। दीपिका पादुकोण की भी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दीपिका कोट और पैंट्स में नजर आ रही हैं। साथ ही नेक में शेर के मुंह वाला नेकपीस पहना है। दीपिका इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर कांस फिल्म फेस्टिवल से इन सभी सितारों की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि इस साल अभिनेता अक्षय कुमार भी कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन कोरोना पीड़ित होने की वजह से वह इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं हो पाए ।

इस साल आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में भारतीय कलाकारों में दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, तमन्ना भाटिया, उर्वशी रौलेता, हीना खान, एआर रहमान आदि शामिल हैं। दीपिका पादुकोण इस साल कान्स ज्यूरी का हिस्सा हैं। भारत के लिए इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल और भी खास है, क्योकि इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button