
बिहार
MADHUBANI:- पीएम पोषण योजना में 62 किलोग्राम नमक व फल का फर्जी विपत्र बनाने वाली एचएम निलंबित
मधुबनी-19 मई। जिले के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय शिवनगर के एचएम वैदेही कुमारी को पीएम पोषण योजना में हुई अनियमितता के कारण निलंबित कर दिया गया है।
डीइओ नसीम अहमद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने प्रखंड नियोजन इकाई के कार्यपालक पदाधिकारी को इसके अनुपालन को कहा है। अपने आदेश में डीइओ ने बताया है कि वैदेही कुमारी के द्वारा योजना में लगातार गड़बड़ी की जा रही थी। इसकी मिली शिकायत के बाद इसकी जांच की गयी। डीपीओ ने पीएम पोषण योजना के जांच में गड़बड़ी पाया है।
जिसमें प्रभारी एचएम के द्वारा 62 किलोग्राम नमक एवं फल आदि का फर्जी विपत्र बनाकर योजना में व्याप्त अनियमितता की गयी है। डीइओ ने डीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें शीघ्र निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई संचिालित करना सुनिश्चित करें।



