
बिहार
अमित कुमार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया
पटना- 13 मई। अमित कुमार ने शुक्रवार देर शाम सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक का पदभार ग्रहण किया। श्री कुमार 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं।
कुमार द्वारा सर्वप्रथम विभाग के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। उसके बाद सभी प्रशाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी प्रशाखा पदाधिकारियों से उनके प्रशाखा के कार्यकलाप के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के क्रम में संजय कृष्णा,उप सचिव,अशोक कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी,रवि भूषण सहाय,उप निदेशक,मुराद अली,आंतरिक वित्तीय सलाहकार विकास कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी एवं लाल बाबू सिंह,सहायक निदेशक साथ रहे।
मालूम हो कि अमित कुमार इससे पूर्व मधुबनी जिलाधिकारी पद पर नियुक्त थे।



