
बिहार
MADHUBANI:- जयनगर में किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
मधुबनी- 04 मई। जयनगर थाना क्षेत्र के बस्ती पंचायत वार्ड संख्या-12 निवासी किराना व्यवसायी योगेंद्र कापरी के पुत्र 40 वर्षीय श्रवण कापरी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाजार से करीब 9:15 बजे रात्री में घर जा रहा था, इसी क्रम में जयनगर थाना क्षेत्र के शहीद चौक रेलवे यूटाईप सड़क के पास बाईक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर जख्मी अवस्था में स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। परंतु चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

मालूम हो कि जयनगर में लगातार बढ़ते अपराधिक घटनाओं से व्यवसायों एवं आम लोगों में काफी दहशत का माहौल बन गया है। ईधर स्थानीय थाना पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है।



