
Nature polyplast limited के नए प्लांट का उद्घाटन 8 मई को
लखनऊ- 04 मई। Nature polyplast limited के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश सुरेका ने आयोजित वार्ता में बताया कि 8 मई को 11 बजे कंपनी अपने नए प्लांट का उद्घाटन लख़नऊ बाराबंकी हाईवे पर कर रही है। जिसमें फिल्म कलाकार गोविंदा,हास्य कलाकार,वीआईपी,गणमान्य व्यक्तियों और राजनैतिक हस्तियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर,अफसर और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
राजेश सुरेका ने बताया कि 7 मई की शाम को डिस्ट्रीब्यूटर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा जिसमें कंपनी उत्तर प्रदेश में अपने उत्पादन और सेल्स प्लान के विषय में सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स को अवगत कराएगी। 7 एवं 8 मई की शाम को बॉलीवुड और विदेशी कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तूत किया जाएगा। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स को गोविंद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राजेश सुरेका ने आशा व्यक्त की की इस बाराबंकी प्लांट के चालू होने से उनके उत्तर भारत में कंपनी के विस्तार करने की प्रक्रिया को एक नई उड़ान मिलेगी।



