क्राइम

KANPUR: रोडवेज व बारातियों से भरी बसों में भिड़ंत, एक की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

कानपुर- 04 मई। कानपुर आउटर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 2 बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक बस चालक की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए राहत कार्य कराते पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

शिवराजपुर थाना क्षेत्र के कंठीपुर गांव में जयसिंहपुर सिकंदरपुर कन्नौज से मंगलवार शाम बारात लेकर आई निजी बस आज सुबह बारात लेकर वापस लौट रही थी। तभी बिल्हौर थाना क्षेत्र में सरैया दस्तमखा गांव के सामने जीटी रोड पर सामने से आ रही रोडवेज बस की ओवर ट्रैक के प्रयास में बारात की बस में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बस चालक कन्नौज निवासी सुरेश सविता की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों बसों के डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को कानपुर रेफर कर दिया। इस हादसे में रोडवेज बस चालक व दो महिलाओं सहित 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, सूचना के बाद पहुंचे मृतक के परिजनों में शव देख चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे में ये हुए घायल

राजेश कुमार पुत्र रमेश चंद्र, उनकी पत्नी सुलेखा देवी पत्नी राजेश कुमार निवासी खैमरा मुगल गंज लखीमपुर खीरी, अनुज राठौर पुत्र संजीव कुमार फर्रुखाबाद, कुलदीप पुत्र अमर सिंह अनंतपुर इंदरगढ़ कन्नौज, करन पुत्र विश्राम सिंह द्वारिकापुर, गुरसहायगंज, कन्नौज, विजय पुत्र हरिश्चंद्र द्वारिकापुर, गुरसहायगंज, कन्नौज, इंटू पुत्र परशुराम मलगवा, ठठिया कन्नौज, लक्ष्मी पत्नी सुरेश कुमारी गंगागंज, चकेरी कानपुर, रामकेश पुत्र बाबूराम लखना, इंदरगढ़ कन्नौज, बृजमोहन पुत्र मेघनाथ द्वारिकापुर, गुरसहायगंज कन्नौज, रोहित कुमार पुत्र रामनिवास द्वारिकापुर, गुरसहायगंज कन्नौज, अजय पुत्र पुरुषोत्तम मलगवा ठठिया कन्नौज, उमा देवी पत्नी अभिमन्यु सिंह कुदौरा, बिल्हौर कानपुर, विनोद कुमार पुत्र कन्हैयालाल अलियापुर, मैथा रूरा कानपुर देहात, रामअवतार पुत्र बालक राम द्वारिकापुर, गुरसहायगंज कन्नौज, शिव कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद शीतल गंज, बांगरमऊ उन्नाव व दो अज्ञात हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button