भारत

लोकतंत्र की स्थापना में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका: जलशक्ति मंत्री

चित्रकूट- 30 अप्रैल। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के 35वें वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन किया।

शनिवार को मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मीडिया को कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका के साथ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के इस ऊर्जामयी संगम में आकर मैं अत्यंत प्रसन्न हूं। संगठन और सरकार के विभिन्न पदों पर रहने के अलावा मैंने पत्रकारिता के दायित्व का भी निर्वाहन किया है।

मीडिया ने पूरी दुनिया में लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत में मीडिया ने एक लंबा सफर तय करते हुए लोकतंत्र के निरंतर सशक्त करने का काम किया है। हमारे देश को आजाद करने में भारतीय पत्रकारिता ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विभिन्न पत्रकारों के माध्यम से जन-जन के हृदय में स्वतंत्रता की अलख जगाने का काम किया है। उस समय की सैकड़ों पत्रकार जेल जाने से नहीं डरते थे न जान गंवाने से डरते थे। उनके लिए राष्ट्र को अंग्रेजों से स्वतंत्रता कराना ही एकमात्र लक्ष्य एवं उद्देश्य था।

उन्होंने कहा मीडिया भारतीयता की आत्मा की जीवंत रखते हुए देश में एकता एवं भाईचारे के भाव को बनाने में मदद करते हैं और देश में विविधता को रेखांकित करता है। आप सब की सक्रियता एवं देश को बेहतर बनाने के लिए आप का समर्पण देश की न्याय व्यवस्था एवं सरकार की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी बनकर उभरा है। उन्होंने कहा करोना काल में हलचल सा मच गया था, पूरा विश्व असुरक्षित महसूस करता था। आज कई देश भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। इन परिस्थितियों में एक ऐसा नेतृत्व एक ईमानदार नेतृत्व एक तेजस्वी नेतृत्व एक परिवार व वंशवाद से ऊपर उठकर देश को आगे ले जाने का कार्य किया। कोरोना काल में सब का टीकाकरण करवाना सबको पेट भरना कई देशों की सप्लाई करना एवं छोटे देशों का सम्मान करना सहयोग करना पहली बार देश का सम्मान पूरी दुनिया में है।

उन्होंने कहा आप लोग जनता एवं सरकार के बीच में एक श्रृंखला के रूप में कार्य करते हैं, ऐसे में आप सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। केंद्र में मोदी एवं प्रदेश में योगी सरकार के अनेक योजनाएं गरीबों के विकास को ध्यान में रखकर चलाए जाते हैं इसमें आप लोगों की अहम भूमिका होती है वृक्षारोपण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त देश करना, जल संचयन करना लगता है छोटी बात है लेकिन आने वाले समय को सुरक्षित रखते हैं।सभी को साथ लेकर चलना छोटी मोटी बात नहीं है।

इस अवसर पर बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति भरत मिश्र, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री देवी प्रसाद गुप्त, महेंद्र नाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पफुल्ल चंद्र त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष दिनेश गोस्वामी के अलावा प्रदेश भर से आये सैकड़ों ग्रामीण पत्रकार मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button