क्राइम

किशोरी की जबरन करवा दी शादी, महिला और पति बिहार से गिरफ्तार

नई दिल्ली- 16 अप्रैल। मां ने जानकार के साथ किशोरी बेटी को भेजा था कि बेटी की देखभाल सही तरह से हो जाएगी, लेकिन जानकार महिला ने बेटी से तीन गुना ज्यादा उम्र के व्यक्ति से जबरन शादी करवा दी। जो शादी के बाद शराब के नशे में किशोरी को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया करता था।

बाहरी उत्तरी जिला की एंटी हयूमन ट्रेफिकिग यूनिट (एएचटीयू) पुलिस ने जहां किशोरी को सकुशल उसके परिवार वालों से मिलवाया। दूसरी तरफ पति और जबरन शादी करवाने वाली महिला को भी बिहार से गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान अजय कुमार मिश्रा और उमा देवी उर्फ पूनम के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 29 जनवरी 2017 में गांव दौलतपुर की रहने वाली महिला ने अपनी 15 साल की किशोरी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट शाहबाद डेयरी थाने में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी घर पर बिना किसी को बताए चली गई थी। जिसको उन्होंने और परिवार वालों ने काफी तलाशने की कोशिश की थी, लेकिन वो नहीं मिली।

पुलिस ने किशोरी को काफी तलाशने की कोशिश की। लेकिन वो नहीं मिली। मामला एएचटीयू को सौंपा गया। पिछले ही साल 18 अक्टूबर को एक पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने किशोरी को बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया। किशोरी के जब कोर्ट में ब्यान दर्ज करवाए तो किशोरी ने बताया कि 26 नवंबर 2016 को उसकी मां की जानकारी उमा देवी उर्फ पूनम उसे गांव सिकटिया,शिवान बिहार ले गई थी।

करीब एक महीने तक उसने अपने ही घर पर रखा था। 26 जनवरी 2017 को पूनम ने उसकी जबरन उसके बिना मर्जी और परिवार वालों से बिना पूछे ही अजय कुमार मिश्रा से शादी करवा दी। शादी के बाद पति उसको काफी मारा पीटा करता था। उसको कमरे में ही बंद करके रखता था। एक दिन वह मौका देखकर उसके घर से भाग गई थी। पुलिस ने पोस्को आदी धाराओं में मामला दर्ज किया।

एसीपी दिनेश शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर राकेश मालिक की टीम ने बिहार जाकर दोनों के ठिकानों पर छापेमारी कर बुधवार को उनको गिरफ्तार कर लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button