
स्पोर्ट्स
दीपक चाहर IPL 2022 से बाहर,KKR की टीम में रसिख सलाम की जगह हर्षित राणा
मुंबई- 15 अप्रैल। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से बाहर हो गए हैं। दीपक की जगह सीएसके की टीम में किसे शामिल किया गया है, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को बाकी टाटा आईपीएल 2022 सीजन के लिए तेज गेंदबाज रसिख सलाम के स्थान पर अनुबंधित किया गया है।
इस सीजन में केकेआर के लिए 2 मैच खेलने वाले सलाम को पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण बाहर कर दिया गया है और वह टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं लेंगे। उनके स्थान पर दिल्ली से हर्षित राणा को 20 लाख रुपये के आधार मूल्य पर केकेआर में शामिल किया गया है।



