
दंतेवाड़ा: अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गड्ढे में गिरने से 3 की मौत, 3 गंभीर जख्मी
दंतेवाड़ा- 12 अप्रैल। जिले के गीदम सुरोखी कैंप के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से वाहन में सवार दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मौके पर ग्रामीणों ने वाहन में सवार घायलों को अस्पताल भिजवाया। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार गीदम अस्पताल में जारी है। गंभीर रूप से घायल बेहोशी में होने के कारण मृतकों व घायलों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाकर आगे की विवेचना में जुट गई है।
गीदम थाना प्रभारी डीके बरवा ने बताया कि स्कार्पियो वाहन जगदलपुर से भैरमगढ़ की तरफ जा रही थी। वाहन में छह पुरुष सवार थे। हादसे में दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, वहीं तीसरा युवक इलाज के दौरान मौत हो गई।



