
एजुकेशन
BIHAR:- मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी,औरंगाबाद की रमायनी बनी टॉपर,मधुबनी के विवेक व नवादा की सानिया को मिला दूसरा स्थान
पटना- 31 मार्च। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं (मैट्रिक) का परीक्षा परिणाम-2022 गुरुवार तीन बजे घोषित कर दिया। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में एक प्रेसवार्ता में परिणामों की घोषणा की गई।
बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रमायनी राय ने टॉप किया है। औरंगाबाद की रमायनी,पटेल हाईस्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में 487 अंक (97.4 प्रतिशत) अंक हासिल किए। नवादा की सानिया और मधुबनी के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के सिलपा पंचायत के बोन टोल निवासी श्याम कुमार ठाकुर का पुत्र विवेक कुमार दूसरे स्थान पर रहे। विवेक एवं सानिया को 486 मार्क्स मिला। इसके बाद तीसरे स्थान पर औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी हैं। प्रज्ञा ने 485 अंक हासिल किए।



